ओबामा ने बाइडेन को 'उपराष्ट्रपति' कहकर व्हाइट हाउस में सभी को चौंकाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: online wiki
बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हालिया पहली बार व्हाइट हाउस में अफोर्डेबल केयर एक्ट के पारित होने का जश्न मनाने पहुंचे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओबामा ने बाइडेन को 'उपराष्ट्रपति' कहकर सभी को चौंकाया। हालांकि, बराक ओबामा ने बाइडेन को गले लगाते हुए कहा कि उन्होंने मजाक किया था। दरअसल, जब ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति थे, तब बाइडेन उपराष्ट्रपति का कार्यभार संभाल रहे थे।
