बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए सीएम के रूप में शपथ ली, पिता भी रह चुके हैं सीएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
वरिष्ठ बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा। कर्नाटक सरकार में बोम्मई लिंगायत समुदाय से आते हैं। अब तक वो राज्य के गृह मंत्री के साथ-साथ संसदीय कार्य मंत्री और कानून मंत्री का पद संभाल रहे थे। उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
