कर्नाटक में आज सुबह 11 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे बसवराज बोम्मई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज सुबह 11 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार शाम को बैठक हुई, जिसमें येदियुरप्पा ने अपने करीबी और लिंगायत समुदाय से आने वाले राज्य के गृहमंत्री बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा, जिन्हें सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। देर रात बोम्मई ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और आज शपथ ग्रहण समारोह है।
