बेसिल राजपक्षे ने संसद की सदस्यता से दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका के पूर्व वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे ने बृहस्पतिवार को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के खिलाफ जारी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में देश के शक्तिशाली राजपक्षे परिवार के दो सदस्य, बेसिल सहित, इस महीने सरकार से इस्तीफा दे चुके हैं। इससे पहले जनता के दबाव में राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे के बड़े भाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पिछले महीने पद से इस्तीफा दिया था।
