बीबीसी ने 'जिहादी दुल्हन' पर बनाई डॉक्यूमेंट्री, ब्रिटेन में विरोध शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
बीबीसी ने 'द शमीमा बेगम स्टोरी' नाम से 'जिहादी दुल्हन' के नाम पर डॉक्यूमेंट्री बनाई है। 2015 में ब्रिटेन में रहने वाली 15 वर्षीय शमीमा बेगम ने सीरिया जाकर आईएस ज्वॉइन की और एक आतंकी से निकाह किया। तब से उसे 'जिहादी दुल्हन' के नाम से जाना जाता है। शमीमा के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए बीबीसी ने 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री रिलीज की। जिसे लेकर अब विवाद पनप गया है।
