बंगाल निकाय चुनाव: ममता ने 107 सीटों में से 93 पर जीत हासिल की, सुवेंदु अधिकारी को झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
बंगाल निकाय चुनाव में टीएमसी ने अब तक 107 सीटों में से 93 सीटें जीतीं। टीएमसी ने कांथी नगर पालिका के 21 में से 18 वार्डों में जीत हासिल की। इसे सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। 30 साल में पहली बार बीजेपी नेता अधिकारी को ऐसा तगड़ा झटका लगा। जीतकर ममता ने ट्वीट किया कि हमें एक और भारी जनादेश देने के लिए मा-माटी-मानुष का हृदय से आभार।
