बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने बीजेपी से तोड़ा नाता, लगाए ये आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी में शामिल हुए बंगाली फिल्म अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने पार्टी पर राज्य के लोगों को कम गंभीरता से लेने और लोक कल्याण की भावना को नहीं समझने का आरोप लगाया। श्राबंती चटर्जी ने विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय व दिलीप घोष सहित कई अन्य की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा था।
