छठी बार इजरायल के प्रधानमंत्री बने बेंजामिन नेतन्याहू, पीएम मोदी ने दी बधाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cnn
73 साल के बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के नए प्रधानमंत्री बने। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। देश में ‘बीबी’ के नाम से मशहूर नेतन्याहू ने गुरुवार रात पद और गोपनीयता की शपथ ली। बता दें, नेतन्याहू की लीडरशिप में छह दलों की यह गठबंधन सरकार देश के इतिहास में अब तक की सबसे कट्टरपंथी सरकार है। आशंका जताई जा रही है कि अब फिलिस्तीन से संघर्ष बढ़ेगा।
