बेनेट ने ईरान के नए राष्ट्रपति की निंदा की, रईसी की जीत पर अमेरिका ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की निंदा की। बेनेट ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई किसी को भी चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने तेहरान के जल्लाद को चुना, वह व्यक्ति ईरानियों और दुनियाभर में सामूहिक हत्याओं का नेतृत्व करने के लिए कुख्यात है। वहीं दूसरी तरफ ईरान में रईसी की जीत पर अमेरिका ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
