कार्यकर्ताओं के सामने भावुक हुईं भगवंत मान की मां, बेटे को गले लगाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में से आप को 91, कांग्रेस को 17, शिरोमणि अकाली दल को 6 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। पंजाब का बहुमत का आंकड़ा 59 है। चुनावी रुझानों के बाद आप सीएम भगवंत मान की मां हरपाल कौर भावुक हो गईं। मान ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पंजाब के लोगों के लिए एक शासक की तरह काम करेंगे न कि एक राजा के रूप में।
