भगवंत मान ने ली पंजाब के सीएम पद की शपथ, खटकड़कलां में जुटे लाखों लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भगवंत मान ने आज पंजाब के सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें खटकड़कलां में लाखों की भीड़ के सामने पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान केजरीवाल समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ समारोह में उनका बेटा-बेटी भी शामिल हुए। कई विपक्षी नेताओं को भी न्यौता दिया गया था। बता दें पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटें जीती थीं।
