पंजाब में भगवंत मान होंगे AAP का सीएम चेहरा, केजरीवाल ने की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Scroll
आज मोहाली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि पंजाब में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा होंगे। नाम की घोषणा के बाद मंच पर केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाया। लोहड़ी के दिन आम आदमी पार्टी ने एक नंबर जारी कर लोगों से पूछा था कि वो किसे पंजाब सीएम बनता देखना चाहते हैं। 22 लाख लोगों ने भगवंत मान के पक्ष में राय दी।
