आज दूसरी बार शादी करेंगे भगवंत मान, 16 साल छोटी बीवी है डॉक्टर, शादी में शामिल होंगे केजरीवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
पंजाब सीएम भगवंत मान आज चंडीगढ़ में दूसरी बार शादी करेंगे। डॉ. गुरप्रीत कौर उनकी पत्नी बनेंगी। इससे पहले भगवंत ने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी। जिनसे उनका तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे भी हैं। शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा।
