x

संसद की सदस्यता से आज इस्तीफा देंगे भगवंत मान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पंजाब सीएम बनने से पहले भगवंत मान आज सांसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं। मान धुरी विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया। आप के नेता भगवंत मान बुधवार को अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके मंत्रिमंडल का शपथ समारोह में 17 सदस्य हो सकते हैं।