भारत जोड़ो यात्रा के 1000 किलोमीटर पूरे, कांग्रेस ने कर्नाटक में आयोजित की रैली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 1000 किलोमीटर पूरे हो गए हैं। यात्रा फिलहाल कर्नाटक में चल रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने बेल्लारी जिले में रैली आयोजित करके सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी खत्म करने के लिए ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि पिछले 8 साल में रिकॉर्ड-तोड़ बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस ने 7 सितंबर को यह यात्रा शुरू की थी।