'भारत जोड़ो यात्रा' तेलंगाना में जारी, 7 नवंबर को महाराष्ट्र पहुंचेगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' शुक्रवार को तेलंगाना के नारायणपेट जिले के येलिगंदला से फिर से शुरू हुई और इसके 23.3 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' शुक्रवार रात को महबूबनगर में रुकेगी। राज्य में यात्रा का यह तीसरा दिन है। बता दें यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।
