भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 29 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हो गई। हालांकि, आज क्लोजिंग सेरेमनी है। रविवार को राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इससे पहले शुक्रवार को कई लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर यात्रा में घुस गए थे, इसके बाद यात्रा रोकनी पड़ी थी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले पर अमित शाह को लेटर भी लिखा था।
