राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल ने गहलोत, कमलनाथ और पायलट संग किया डांस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले में प्रवेश कर चुकी है। राज्य के सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने राहुल गांधी की अगवानी की। रविवार शाम वेलकम सभा में राहुल गांधी का सहरिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। नृत्य को देखकर राहुल भी अशोक गहलोत, कमलनाथ और सचिन पायलट के साथ डांस करने लगे।
