x

राजधानी में ऐसे गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल के साथ चल रहे रॉबर्ट, प्रियंका और सोनिया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Deccan herald

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई। राहुल गांधी डेढ़ घंटे में 8 किलोमीटर चलकर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्राम के लिए रुके। दोपहर डेढ़ बजे के बाद यात्रा निजामुद्दीन, आईटीओ चौक, राजघाट होती हुई शाम साढ़े 4 बजे लाल किला पहुंचेगी। राहुल का काफिला इंडिया गेट से होकर गुजरेगा। यात्रा में नेता, कलाकार, खिलाड़ी, युवाओं समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।