3 जनवरी को यूपी पहुंचेगी "भारत जोड़ो यात्रा", कई विपक्षी नेताओं को यात्रा में शामिल होने का न्योता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The dispatch
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" 3 जनवरी को यूपी में प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती, पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान और बसपा के सतीश चंद्र मिश्र समेत कई विपक्षी नेताओं को न्योता भेजा गया। पार्टी प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने जानकारी दी।
