भाकियू दो धड़ों में बंटा, नई भाकियू (अराजनैतिक) बनी, टिकैत परिवार अलग-थलग पड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन दो धड़ों में बंटा। किसान आंदोलन के दौरान भाकियू ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी थी लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत अलग-थलग पड़ गए हैं। दरअससल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने नई भाकियू (अराजनैतिक) बनाई है। वह खुद इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेश और राकेश राजनीति करने वाले लोग हैं।
