भास्कर खुल्बे उत्तराखंड पर्यटन विभाग में ओएसडी नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: my nation
भास्कर खुल्बे उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में ओएसडी बनाए गए। वो पीएम मोदी के पूर्व सलाहकार रह चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान उन्हें पीएमओ में महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई थी। भास्कर खुल्बे ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर से 1979 में जूलॉजी से एमएससी की थी। उन्हें उत्तराखंड में रहते हुए पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
