अलवर गैंगरेप केस के खिलाफ जयपुर की सड़कों पर उतरी भीम आर्मी, पुलिस ने 'रावण' को लिया हिरासत में
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: twitter/ANI
अलवर में हुई गैंगरेप की घटना से हर कोई आहत है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है. इस बीच शुक्रवार को भीम आर्मी के सदस्यों ने जयपुर की सड़कों पर बड़ी संख्या में उतरकर प्रदर्शन किया. विरोध मार्च अलबर्ट हाल से शुरु होकर CM आवास तक पहुंचा. वहां प्रदर्शनकारी बेकाबू हो गए तो भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
