भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: पुलिस से उलझे दिग्विजय, पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बवाल बना। जहां बीजेपी ने कांग्रेस के समर्थन वाले प्रत्याशी को अपने पाले में कर अध्यक्ष बनवा दिया। दो मंत्री और विधायक खुद सदस्यों को लेकर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के समर्थन वाले प्रत्याशी को रोकने की कोशिश की। उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। अब आरोप लगा है कि दिग्विजय ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया था।
