गुजरात के नए सीएम चुने गए भूपेंद्र पटेल, आज दोपहर दो बजे लेंगे शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरात में नए मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल का चयन करके पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने फिर से चौंकाया। बीती शाम उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। गौरतलब है कि भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के तौर पर अकेले शपथ ग्रहण करेंगे। पार्टी के शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श के बाद नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा।
