भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, पीएम ने दी बधाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज राज्यपाल के समक्ष गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, प्रमोद सावंत समेत भाजपा के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम ने लिखा, 'भूपेंद्र भाई को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई।'
