x

भूपेंद्र सिंह चौधरी होंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, 2024 लोकसभा चुनाव पर निशाना

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कई दिनों से चली आ रही अटकलबाजी को विराम देते हुए आज भाजपा ने उनके नाम का ऐलान किया। चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट समुदाय से आते हैं और अभी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में जाट वोटबैंक को अपनी तरफ एकजुट करने के मकसद से भाजपा ने ये कदम उठाया है।