भूपेश बघेल ही बने रहेंगे छत्तीसगढ़ सीएम, राहुल ने दिखाई हरी झंडी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भूपेश बघेल फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर उन्हें हरी झंडी दिखाई। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने अपने समर्थक मंत्रियों और विधायकों को दिल्ली बुलाकर पार्टी हाईकमान को अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी ताकत दिखाई। दरअसल, टीएस सिंह देव के राहुल से मिलने के बाद उनके और बघेल के बीच ढाई-ढाई साल के लिए सत्ता के बंटवारे पर विचार शुरू हो गया था।
