बाइडेन ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने रखा यूक्रेन की मदद के लिए 33 अरब डॉलर का प्रस्ताव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस-यूक्रेन जंग को आज 65 दिन हुए। लेकिन जंग रूकने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सामने 33 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा। जिसमें से 20 अरब डॉलर सैन्य सहायता के लिए और 8.5 अरब डॉलर यूक्रेनी सरकार के लिए और बाकी के 3 अरब डॉलर लोगों की मदद के लिए दी जा सकती है।
