बाइडन ने दोहराया, जेलेंस्की चाहें तो छोड़ सकते हैं देश, यूक्रेनी राष्ट्रपति ठुकरा चुके हैं ये ऑफर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
पिछली बार जब बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को ऑफर दिया था कि वो चाहें तो यूएस आर्मी उन्हें सकुशल युद्धग्रस्त देश से रेस्क्यू कर सकती है। तब इस पर जेलेंस्की ने कहा था कि उन्हें लड़ने के लिए गोला-बारूद चाहिए न कि वहां से जाने के लिए वाहन। अब एक बार फिर से बढ़ते रूसी हमलों के बीच बाइडन ने कहा कि जेलेंस्की चाहें तो देश छोड़ सकते हैं।
