बाइडेन के घर के ऊपर 'नो फ्लाई जोन' से गुजरा विमान, सुरक्षित जगह पहुंचाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया। बाइडेन के घर के ऊपर 'नो फ्लाई जोन' से विमान गुजरा। जिसके बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति सुरक्षित जगह पर पहुंचाए गए। बाइडेन जहां पत्नी जिल के साथ छुट्टी मना रहे थे, उस जगह एक छोटा विमान घुस आया। इसके कारण सुरक्षा एजेंसियों को दोनों को आपात स्थिति में निकालना पड़ा। बाद में पता चला कि सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था।
