अफगानिस्तान संकट पर बाइडन ने की जॉनसन से बात, आज होगी जी-7 वर्चुअल मीटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
अफगानिस्तान संकट को लेकर जो बाइडन ने बोरिस जॉनसन के साथ बातचीत की। व्हाइट हाउस ने ये जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्होंने हमारे राजनयिक और सैन्य कर्मियों द्वारा अपने नागरिकों, स्थानीय कर्मचारियों और अन्य कमजोर अफगानों को निकालने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। आज होने वाली जी-7 की वर्चुअल मीटिंग के होस्ट जो बाइडन ही हैं। इस दौरान अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा होगी।
