काबुल धमाके को लेकर बाइडन बोले- आतंकियों को माफ नहीं करेंगे, ढूंढकर सजा देंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
काबुल सीरियल ब्लास्ट के बाद बाइडन ने कहा कि, "हम माफ नहीं करेंगे। हम नहीं भूलेंगे। हम आतंकियों को ढूंढकर सजा देंगे।" बाइडन ने कहा कि, "हम अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे। हम अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे और हमारा मिशन जारी रहेगा।" बाइडन ने आगे कहा, "काबुल हवाईअड्डे पर हुए हमलों में तालिबान और इस्लामिक स्टेट के बीच मिलीभगत का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।"
