क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जाएंगे बाइडन, मोदी से मिलेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जाएंगे। इस दौरान वो पीएम मोदी संग द्विपक्षीय बैठक में भी भाग लेंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने बुधवार को जानकारी दी। बैठक मई के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। बकौल सुलिवन, हमारा मानना है कि संगठन के चारों सदस्य देश स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सिद्धांतों की रक्षा करेंगे और उनका पालन करेंगे।
