जेलेंस्की के बुलावे पर अब यूक्रेन नहीं जाएंगे जो बाइडन,व्हाइट हाउस ने की पुष्टि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Money Control
व्हाइट हाउस ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अब यूक्रेन नहीं जाएंगे। उन्होंने यूक्रेन जाने की योजना टाल दी है। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जो बाइडन से कीव आकर रूसी लड़ाई के खिलाफ समर्थन देने का आग्रह किया था। जेलेंस्की ने कहा था कि बाइडन यूक्रेन की ताजा स्थिति का जायजा लें। खबर आई भी थी कि बाइडन यूक्रेन जाएंगे लेकिन अब व्हाइट हाउस ने इससे इंकार किया है।
