कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लेंगे जो बाइडन, 20 सितंबर से अमेरिकियों को मिलेगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Standard
जो बाइडन कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लेंगे लेकिन उन्हें बस इस बात का इंतजार है कि बूस्टर डोज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाए। बता दें ये जानकारी शुक्रवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने दी। जेन साकी ने कहा, 'हम तब तक इंतजार करेंगे जब तक वैक्सीन की बूस्टर डोज व्यापक स्तर पर उपलब्ध नहीं हो जाती और हमें उम्मीद है कि ये जल्द होगा।'
