पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा, चलाएगी स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त बस सेवा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा देने का ऐलान किया। बता दें कि पंजाब में महिलाओं के लिए पहले से ही बस सेवा मुफ्त है। सीएम ने आज पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें शामिल की। सीएम चन्नी ने खुद बस चलाकर नई बसों को रवाना किया। उनके साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल रहे।
