बीजेपी को बड़ा झटका, गोवा में मंत्री माइकल लोबो का इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Asia net news
गोवा में विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गोवा के कैबिनेट मंत्री व विधायक माइकल लोबो ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंत्री पद के साथ ही विधायक पद से भी त्यागपत्र दे दिया है। लोबो ने आरोप लगाया है कि भाजपा पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर की विरासत को भूल गई है और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं को हाशिये पर किया जा रहा है।
