बीजेपी को बड़ा झटका, राजीव बनर्जी और अशीष दास हुए TMC में शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: india.com
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद टीएमसी अब लगातार दूसरे राज्यों में विस्तार में जुटी है. एक तरफ सीएम ममता बनर्जी जहां गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं वहीं त्रिपुरा से लगातार बीजेपी नेता TMC का दामन थाम रहे हैं. अब रविवार को अशीष दास और राजीव बनर्जी एक मेगा रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए.