x

चुनाव से पहले फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका, देवेंद्र सिंह राणा ने दिया इस्तीफा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा। पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। राणा नेशनल कांफ्रेंस के कद्दावर नेताओं में आते हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पिछले कुछ दिनों से राणा के बदले स्वर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए थे।