उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, वर्ली इलाके के 3,000 शिवसेना कार्यकर्ता शिंदे गुट में शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
महाराष्ट्र में अपनों की बगावत के कारण सत्ता गंवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के साथ चल रही असली शिवसेना की लड़ाई के बीच एक और बड़ा झटका लगा है। मुंबई के वर्ली इलाके से शिवसेना के करीब 3,000 कार्यकर्ता रविवार को शिंदे गुट में शामिल हो गए। यह शिवसेना पर अधिकार की लड़ाई में शिंदे गुट की बड़ी जीत मानी जा रही है। इसका कारण है कि आदित्य ठाकरे वर्ली इलाके से विधायक हैं।