उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
देहरादून स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंची उत्तराखंड की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं। दरअसल, सरिता ने साफ कह दिया था कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो वो बीजेपी में जाने से गुरेज नहीं रखेंगी। सरिता आर्य ने बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से भी शनिवार को इस सिलसिले में मुलाकात कर रखी थी।
