x

सीएम बसवराज बोम्मई का बड़ा फैसला, प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोलने पर जल्द लेंगे निर्णय

Shortpedia

Content Team
Image Credit: navpradesh

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड प्रतिबंधों में ढील देने और प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने पर निर्णय विशेषज्ञ समिति के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा. वह बुधवार को मंगलुरु एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे कर्नाटक के जिलों में स्थिति का आकलन कर रहे हैं.