x

यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 16 मई से 31 जुलाई के बीच अफगानिस्तान में 18 आत्मघाती हमले हुए

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: PTI

संयुक्त राष्ट्र ने हालिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अफगानिस्तान के बड़े शहरों पर तालिबानी कब्जे से पहले सरकार विरोधी तत्वों ने पूरे अफगानिस्तान में कई बड़े हमले किए थे। 16 मई से 31 जुलाई के बीच अफगानिस्तान में 18 आत्मघाती हमले हुए थे, इनमें से 16 हमले ऐसे थे जिनमें कार में विस्फोटक रखकर अफगानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया।