नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, मॉर्निंग वॉक के दौरान घुसा बाइक सवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। वह गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे, तभी लहरिया कट बाइकर्स की चपेट में आने से वो बच गए। वह वॉक के लिए मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर जा रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में लहरिया कट बाइकर्स घुस गए। इसके बाद दोनों बाइकर्स भागने लगे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया।
