रूसी राजदूत का बड़ा बयान, कहा- गनी सरकार के मुकाबले तालिबान ने काबुल को सुरक्षित रखा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने काबुल से 120 से अधिक भारतीय अधिकारियों के साथ उड़ान भरी है। कर्मचारियों को बीती देर शाम एयरपोर्ट के सुरक्षित इलाकों में सुरक्षित पहुंचा दिया गया था। दूसरी तरफ अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दिमित्री झिर्नोव ने कहा कि अशरफ गनी सरकार के मुकाबले पिछले 24 घंटे में तालिबान ने काबुल को सुरक्षित रखा है। आज रूस और तालिबान के बीच बातचीत भी होगी।
