फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे गुट को बड़ी सफलता, स्पीकर चुनाव में मारी बाजी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
महाराष्ट्र विधानसभा में आज स्पीकर के पद के लिए वोटिंग हुई और इसमें भाजपा के उम्मीदवार राहुल नर्वेकर ने बाजी मारी। नर्वेकर के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के उम्मीदवार राजन सालवी को मात दी। नर्वेकर के समर्थन में 164 वोट पड़े, वहीं उनके खिलाफ 107 विधायकों ने वोट किया। ये शिवसेना के बागी विधायकों की पहली परीक्षा थी और इसमें वे सफल हुए। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन किया था।