ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर फहराया गया सबसे बड़ा तिरंगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों खालिस्तानी समर्थकों द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ की गई थी। वे इमारत में घुसे और तिरंगे को नीचे उतार दिया। भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त को तलब किया। अब इससे भी बड़ा तिरंगा फहराया गया। विदेश मंत्रालय ने उचित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। यह वियना कन्वेंशन का सीधा उल्लंघन था।
