जम्मू-कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा आर्म्स लाइसेंस घोटाला, कई जिलाधिकारी रडार पर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हथियारों के अवैध लाइसेंस जारी करने के मामले में जम्मू-कश्मीर के कई जिलाधिकारी CBI की रडार पर है। लाइसेंस घोटाले की जांच कर रही CBI का कहना है कि कई जिलाधिकारियों समेत इन नौकरशाहों ने आर्म्स डीलरों के साथ मिलकर पैसों के लिए अवैध लाइसेंस जारी किए थे। एजेंसी ने कहा कि 2012 से जिलाधिकारियों ने पैसों के लिए 2.78 लाख से अधिक अवैध लाइसेंस जारी किए हैं। यह देश का सबसे बड़ा आर्म्स लाइसेंस घोटाला माना जा रहा है।