बिहार कोर्ट ने दिया तेजस्वी, मीसा समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, जानें मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार में आरजेडी पर पांच करोड़ लेकर भी टिकट न देने का आरोप लगा। मामले में बिहार कोर्ट ने तेजस्वी यादव व मीसा भारती समेत छह अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। आरोप कांग्रेस नेता व अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने लगाया है। उन्होंने पटना के सीजेएम कोर्ट में 18 अगस्त को परिवाद दायर किया था। आरोप है कि भागलपुर से लोकसभा टिकट देने की बात थी।
